दिल्‍ली टू मुंबई के लिए उड़ी एअर इंडिया फ्लाइट को हवा से बुलाना पड़ा वापस, यात्रियों की अटक गई जान; जानिए क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के एक और विमान की एमरजेंसी लैंडिग हुई है। मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 (बोइंग 777-300ER) को तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

 
Follow :
Air India flight | Image: X

एयर इंडिया के एक और विमान की एमरजेंसी लैंडिग हुई है। मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 (बोइंग 777-300ER) को तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान की सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जहाज में 337 लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्रियों और सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि सोमवार (22 दिसंबर) को टेकऑफ के कुछ देर बाद उड़ान में तकनीकी समस्या आई। मानक प्रक्रिया के तहत विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान की तकनीकी जांच जारी है। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। साथ ही बताया कि यात्रियों को तुरंत सहायता दी जा रही है और उन्हें मुंबई भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

पहले हो चुकी है इमरजेंसी लैंडिंग

जेद्दा से कोझिकोड आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की आज सुबह कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस विमान में 160 यात्री सवार थे। टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में खराबी आई, जिससे टायर फेल हो गए। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना कोचिन एयरपोर्ट को दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। लैंडिंग सुरक्षित रही और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

इसे भी पढ़ें- 'सबकुछ छिन गया था, ऐसा लगा जैसे...' वर्ल्‍ड कप 2023 फाइनल वाली हार पर रोहित शर्मा का छलका दर्द; संन्‍यास पर तोड़ी चुप्‍पी, किए कई खुलासे

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 December 2025 at 11:01 IST