दर्दनाक... लंदन में मां की मौत, अस्थियां विसर्जित करने आए पिता ने प्लेन क्रैश में तोड़ा दम, 7 दिन में अनाथ हुईं दो बेटियां

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमरेली के वाडिया निवासी अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया की मौत की कहानी बेहद दर्दनाक है। 7 दिन में उनका पूरा परिवार उजड़ गया। दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा जिसके बारे में जानकर आपका कलेजा भी फट जाएगा। पत्नी की मौत के बाद दो बेटियों को लंदन में छोड़कर भारत आए व्यक्ति ने भी दर्दनाक प्लेन क्रैश में अपना दम तोड़ दिया।

Follow :  
×

Share


लंदन में मां की मौत, अस्थियां विसर्जित करने आए पिता ने प्लेन क्रैश में तोड़ा दम, 7 दिन में अनाथ हुईं दो बेटियां | Image: X

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार, 12 जून को जब अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट उड़ी तो उसमें कई तरह के यात्री सवार थे। कोई  अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी लंदन जा रहा था तो कोई पहली बार प्लेन में यात्रा कर रहा था। AI- 171 फ्लाइट में एक ऐसा शख्स भी बैठा था जिसके ऊपर  7 दिन पहले ही दुखों का पहाड़ टूटा था। लंदन में रहने वाले व्यक्ति की पत्नी की 7 दिन पहले मौत हुई थी और वो भारत में उसकी अस्थियां विसर्जित करने आया था।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमरेली के वाडिया निवासी अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया की मौत की कहानी बेहद दर्दनाक है। 7 दिन में उनका पूरा परिवार उजड़ गया। दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा जिसके बारे में जानकर आपका कलेजा भी फट जाएगा। पत्नी की मौत के बाद दो बेटियों को लंदन में छोड़कर भारत आए व्यक्ति ने भी दर्दनाक प्लेन क्रैश में अपना दम तोड़ दिया। पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आए पति की विमान हादसे में मौत हो गई।

7 दिन में अनाथ हुईं 2 बेटियां

सोचिए... उन दो बेटियों का क्या होगा? जब 7 दिन पहले उनकी मां का देहांत हुआ तो उन्हें संभालने के लिए पिता साथ थे। पत्नी की मौत का गम कलेजे में लिए अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया बेटियों का सहारा बनना चाहते थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मां की मौत के 7 दिन बाद ही दोनों बेटियों ने पिता को भी खो दिया और अनाथ हो गईं।

पत्नी की अस्थियां विसर्जित कर लंदन लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया की पत्नी भारतीबेन का सात दिन पहले लंदन में निधन हुआ था। पत्नी की इच्छा थी कि उनकी अस्थि विसर्जन उनके पैतृक गांव के तालाब और नदी में प्रवाहित की जाए। नम आंखों से अर्जुनभाई पत्नी की इच्छा पूरी करने भारत आए थे। इसके बाद उन्होंने अमरेली स्थित गांव में रिश्तेदारों के साथ अस्थि कलश विसर्जन से जुड़ी पूजा पाठ किया और अस्थि विसर्जन किया। गुरुवार, 12 जून को वो एयर इंडिया फ्लाइट से लंदन लौट रहे थे, जहां उनकी बेटियां उनका इंतजार कर रही थीं। किसे पता था कि ये इंतजार इतना लंबा और दर्दनाक होने वाला है। प्लेन क्रैश में अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया की मौत हो गई। वो पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आए थे अब उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा, क्योंकि उनकी बेटियां लंदन में हैं।

अहमदाबाद से उड़ी ‘मौत की विमान’ 

बता दें कि एयर इंडिया की AI 171 ने बीते दिन दोपहर 1.38 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और महज 2 मिनट के अंदर हादसे का शिकार हो गई। प्लेन के टेक ऑफ करने के बाद 625 फीट की ऊंचाई पर ही पहुंचा था। अचानक विमान का बैलेंस बिगड़ने लगा और तेज आवाज के साथ नीचे की तरफ आता चला गया। दोपहर 1.40 बजे विमान क्रैश हुआ और इसमें जोरदार धमाका हुआ।

हादसे में अबतक 265 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। मृतकों में भारतीयों के अलावा ब्रिटिश, पुतर्गाली और कनाडाई नागरिक भी शामिल था।

इसे भी पढ़ें: 10 मिनट की देरी और बच गई जिंदगी... हादसे वाली फ्लाइट में सवार होने वाली थी ये महिला, बोलीं- मेरे बप्पा ने मुझे बचा लिया...


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 12:30 IST