'सनातन धर्म को खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं', क्या उदयनिधि स्टालिन की राह पर चल रही विजय की पार्टी? अब TVK MLA ने दिया विवादित बयान
तमिलनाडु के नए सीएम विजय की पार्टी के विधायक विधायक मुस्तफा ने हिंदू विरोधी बयान देकर 'सनातन धर्म को खत्म' करने की बात कही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो इसी मकसद से राजनीति में आए हैं।
तमिलनाडु में सनातन धर्म को निशाना बनाने वाली टिप्पणियों को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के हिंदू विरोधी बयान के कुछ दिनों बाद अब नए मुख्यमंत्री विजय की पार्टी के एक विधायक ने सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की है। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के विधायक वीएमएस मुस्तफा ने सनातन धर्म पर विवादास्पद बयान देकर नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।
अभिनेता से राजनेता और अब तमिलनाडु के नए सीएम विजय की पार्टी के विधायक विधायक मुस्तफा ने हिंदू विरोधी बयान देकर 'सनातन धर्म को खत्म' करने की बात कही है। उन्होंने यह कह कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि उनकी पार्टी पेरियार EV रामासामी और बीआर आंबडकर के आदर्शों का पालन करती है।
सनातन को खत्म करने की लड़ाई-TVK MLA
तमिलनाडु विधानसभा के बाहर विधायक मुस्तफा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम भी पेरियार ई.वी. रामासामी और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के आदर्शों को मानते हैं। हम और हमारी पार्टी भी सनातन को खत्म करने के लिए इस लड़ाई में उतरी हैं। " उनके इस बयान ने तमिलनाडु में संवेदनशील बहस को एक बार फिर से हवा दे दी है।
TVK का असली चेहरा सामने आ गया-BJP
इस बयान पर भाजपा तेलंगाना प्रदेश उपाध्यक्ष शांति कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि TVK का असली चेहरा कांग्रेस की वफादारी से भी तेजी से बेनकाब हो गया है। शांति कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुस्तफा के बयान को शेयर करते हुए तीखा हमला बोला है।
शांति कुमार ने लिखा, "TVK विधायक मुस्तफा कहते हैं कि वे सनातन को खत्म करने के लिए राजनीति में आए हैं। उदयनिधि स्टालिन वही पुरानी 'सनातन को मिटाने' वाली बात दोहराते हैं, और विजय की चुप्पी बहुत कुछ कह जाती है। हिंदुओं के वोट हाथ जोड़कर लिए गए थे, लेकिन अब उनका असली एजेंडा सामने आ गया है।"
उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था?
बता दें कि बीते दिनों तमिलनाडु विधानसभा में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा था, "सनातन धर्म को पूरी तरह मिटा दिया जाना चाहिए, अदालतों द्वारा पहले ही "हेट स्पीच और हिंदू धर्म पर एक स्पष्ट हमला" करार दी जा चुकी है। सनातनम, जिसने लोगों को विभाजित किया, उसे समाप्त किया जाना चाहिए।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 May 2026 at 14:22 IST