लेडी डॉन अनुराधा से शादी के बाद गैंगस्‍टर काला जठेड़ी को बड़ा झटका, कोर्ट ने ठुकरा दी एक खास मांग

जठेड़ी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गृह प्रवेश के लिए काला जठेड़ी की कस्टडी पैरोल रद्द कर दी है।

Follow :  
×

Share


Gangster Kala Jatheri Marry Lady Don Anuradha Choudhary | Image: Republic

Kala Jatheri Custody Parole Cancels: हरियाणा का कुख्‍यात गैंगस्‍टर काला जेठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा मंगलवार (12  मार्च 2024) को शादी के बंधन में बंध गए। हाई सिक्‍योरिटी के बीच द्वारका के एक बैंक्वेट हॉल में दोनों ने 7 फेरे लिए। शादी के तुरंत बाद जठेड़ी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गृह प्रवेश के लिए काला जठेड़ी की कस्टडी पैरोल रद्द कर दी है।

आपको बता दें कि आज यानी कि 13 मार्च 2024 को जठेड़ी के घर का गृह प्रवेश होना था। इसके लिए कोर्ट ने उसे 6 घंटे की कस्‍टडी पैरोल दी थी। अदालत ने मंगलवार को काला जठेड़ी को सोनीपत में उसके गांव जठेड़ी में 13 मार्च को होने वाले गृह प्रवेश के लिए कस्टडी पैरोल देने का अपना आदेश वापस ले लिया।

सोनीपत में होना था गृह प्रवेश

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी गृह प्रवेश समारोह 13 मार्च को सुबह करीब 11 बजे तय किया गया था, जहां दूल्हा और दुल्हन अपने वैवाहिक घर में गृह प्रवेश करने वाले थे। काला जठेड़ी ने अपनी शादी के लिए मानवीय आधार पर कस्टडी पैरोल की मांग की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) दीपक वासन ने मंगलवार को अपने पहले के आदेश को वापस ले लिया और मामले को 16 मार्च को फिर से सुनवाई के लिए अधिसूचित किया।

सुरक्षा का खतरा

सरकारी वकील की ओर से कहा गया कि 14 मार्च को किसान आंदोलन और हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के कारण गंभीर सुरक्षा खतरा है और सिक्योरिटी स्टाफ की कमी है। अदालत ने काला जठेड़ी के भाई द्वारा लिखे गए एक पत्र को भी जठेड़ी और उसके परिवार के लिए खतरा माना। अदालत में सुनवाई के दौरान एसीपी सोनीपत, एसएचओ राय हरियाणा और दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन के एसीपी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- काला जठेड़ी ने भरी लेडी डॉन अनुराधा की मांग, बंदूकों के साए में गैंगस्‍टर ने लिए मैडम मिंज संग 7 फेरे

 

 

 

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 March 2024 at 10:38 IST