झारखंड में JPSC/JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा, कहा-मैंने उनकी आंखों में दर्द...

JPSC And JSSC Protests: रांची में जारी जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ छात्र आंदोलन में शामिल होने अभिनेता-गायक पीयूष मिश्रा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा मैंने उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी।

 
Follow :
JPSC/JSSC के समर्थन में उतरे एक्टर पीयूष मिश्रा, कहा-मैंने उनकी आंखों... | Image: X

JPSC And JSSC Protests: झराखंड की राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे छात्रों को अब कई बड़ी हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है।

इस बीच शानिवर, 8 अगस्त को JPSC/JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा भी उतर गए। पीयूष मिश्रा रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि 'मैंने उनकी (छात्रों) आंखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए बस इतना ही काफी था, यहां आने के लिए।

'छात्रों के दर्द  और आंसुओं ने मुझे खींच लाया'

छात्रों को संबोधित करते हुए और मीडिया से बात करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा 'मैं किसी और वजह से अपना समर्थन देने नहीं आया था। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। मैंने उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ़ देखी, और उनके आंसू देखे। मेरे लिए बस इतना ही काफी था'

आगे उन्होंने कहा 'मुझे युवा पसंद हैं। मैं आपके लिए गाता हूं और आपके लिए एक्टिंग करता हूं, इसलिए मैं यहां आया। इसके अलावा, हमने पहले ही खाने-पीने का सामान, तिरपाल और जो भी आर्थिक मदद हम दे सकते थे, वह दी है। हम अपनी क्षमता के अनुसार जो कुछ भी कर सकते हैं, वह कर रहे हैं।

August 8, 2026

छात्रों और सरकार के बीच फिर होगी बातचीत

इससे पहले छात्रों और सरकार से बात हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, खबर है कि आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच एक बार फिर आज बातचीत होनी है। बातचीत के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने चार मंत्रियों का एक पैनल गठित किया था। शुक्रवार को इस पैनल ने 10 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से पहली बैठक की थी। अब शनिवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में एक बार फिर बैठक होने वाली है।

August 8, 2026

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा?

छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "टीम के द्वारा सूचना मिली है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल आज 10 बजे सर्किट हाउस में वार्ता के लिए जाएगा...कितने लोग बातचीत के लिए मिलने जा रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण बात नहीं है। हम सबकी मांगें समान हैं।

वहीं, राज्य सरकार से मिलने वाले छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा, "हम चाहते हैं कि हेमंत सोरेन हमारी परेशानियों को दूर करें। हम सरकार के साथ सार्थक बातचीत शुरू करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि यह बैठक सफल होगी।"

ये भी पढ़ें: 'एक यादगार सुबह...': PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बयान ने बढ़ाई पंजाब में सियासी गर्माहट, BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 8 August 2026 at 18:44 IST