अपडेटेड 12 March 2025 at 20:40 IST
महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने और बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने बुधवार को नई मंडी क्षेत्र में हिंदू बनकर एक महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने बुधवार को नई मंडी क्षेत्र में हिंदू बनकर एक महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने संवाददाताओं को बताया कि एक महिला की शिकायत पर माजिद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
यादव के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि माजिद ने अंश चौधरी नाम का इस्तेमाल किया तथा शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा,‘‘महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि माजिद ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि वह माजिद से सोशल मीडिया के जरिए मिली थी, जहां उसने खुद को अंश चौधरी के रूप में पेश किया था।’’ पुलिस के मुताबिक माजिद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 12 March 2025 at 20:40 IST