Electricity Bill Tips: क्या आप भी बिजली बचाने के लिए बार-बार AC ऑन-ऑफ करते हैं? होगा और ज्यादा नुकसान, जानें क्या करें?
गर्मियों में AC बार-बार ऑन-ऑफ करने से बिजली बचत नहीं होती, बल्कि बिल और बढ़ जाता है। जानें सही तरीका क्या है और खास टिप्स जो वाकई बिजली बचाएंगे। पढ़ें पूरी खबर।
AC Electricity Bill Saving Tips: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) घर की सबसे जरूरी चीज बन जाता है। लेकिन कई लोग बिजली का बिल बचाने के चक्कर में ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे बिल और बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा लोग एक गलती करते हैं कि AC को कमरा ठंडा होते ही बंद कर देना और फिर गर्म होने पर दोबारा चालू करना।
बार-बार ऑन-ऑफ करना पड़ेगा महंगा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, AC को बार-बार स्विच ऑन और ऑफ करने से बिजली की खपत कम होने की बजाय बढ़ जाती है। AC का कंप्रेसर सबसे ज्यादा बिजली खाता है। जब AC शुरू होता है तो कंप्रेसर को रेफ्रिजेंट गैस को ठंडा करने के लिए पूरा जोर लगाना पड़ता है। हर बार शुरू होने पर यह प्रक्रिया दोहराई जाती है, जिससे ज्यादा बिजली खर्च होती है। इसके अलावा, बार-बार स्विच करने से AC के कंपोनेंट्स पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं।
इन्वर्टर AC में भी सावधानी जरूरी
आजकल ज्यादातर लोग इन्वर्टर AC खरीदते हैं। इनमें एडवांस टेक्नोलॉजी होती है जो कमरा ठंडा होने पर कंप्रेसर को ऑटोमैटिक स्लीप मोड में ले जाती है। इसलिए इन्वर्टर AC को भी बार-बार बंद-चालू करने की जरूरत नहीं पड़ती।
बिजली बचाने के AC से जुड़ी खास टिप्स
AC को कम से कम 30-35 मिनट का गैप देकर ही चालू करें।
रिमोट पर ऑटो मोड जरूर ऑन रखें।
तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करें। इससे आराम भी मिलेगा और बिल भी कम आएगा।
कमरे के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए।
AC की नियमित सर्विसिंग कराएं, खासकर फिल्टर साफ रखें।
पंखे के साथ AC चलाएं, इससे कमरे में ठंडक तेजी से फैलती है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सही तरीके से AC चलाने से न सिर्फ बिजली बचती है बल्कि AC की उम्र भी बढ़ती है। गर्मियों में छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप अपना बिजली बिल काफी हद तक नियंत्रित रख सकते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 May 2026 at 13:07 IST