दिल्ली लैंड होते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका, डिटेशन सेंटर ले जा सकती है पुलिस

दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी यहां पहुंच रहे हैं। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दिपके और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है।

 
Follow :
दिल्ली लैंड होते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका, डिटेशन सेंटर ले जा सकती है पुलिस | Image: X

दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी यहां पहुंच रहे हैं। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दिपके और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की वैसे ही पुलिस विमान में घुस गई और अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन करने के लिए इजाजत नहीं दी गई है। इसलिए वे जंतर-मंतर पर जा प्रदर्शन नहीं कर सकते। 

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्ती बरत रही है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP बड़े स्तर पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है।  इसको देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। दिल्ली आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। कई बड़ी ट्रेन के रूट में बदलाव किए गए हैं। 45 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मियो को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।

CJP लीगल टीम की प्रमुख हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह का भी हिरासत में ले लिया गया है। इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हिरासत में लेने का कारण नहीं बताया गया है।'

राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CJP के प्रदर्शन को लेकर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने एहतियातन हिरासत की कार्रवाई तेज कर दी है और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शनस्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों को तैनात किया है। अब तक पुलिस नयी दिल्ली इलाके में अलग-अलग जगहों से लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले चुकी है।

इसे भी पढ़ें- नवी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल पुरस्‍कार तो ट्रंप ने फुलाया मुंह, बोले- 'मुझे एक दो नहीं पूरे 8 नोबेल अवॉर्ड मिलने चाहिए'
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 October 2026 at 11:16 IST