तेज आवाज आई और... AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की सिर में गोली लगने से मौत, DCP ने बताई पूरी कहानी

जानकारी के अनुसार उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई। गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह अबतक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
Follow :
Gurpreet Gogi | Image: गुरप्रीत गोगी की मौत

AAP MLA Gurpreet Gogi Died: लुधियाना के हल्का पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत हो गई। खून से लथपथ हालत में विधायक को आनन-फानन में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई। गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह अबतक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

DCP ने बताया कैसे हुआ हादसा?

DCP जसकरण सिंह तेजा ने एक बयान में बताया कि गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को DMCH अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्होंने खुद को गलती से गोली मार ली। उनके सिर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

DCP के मुताबिक घटना देर रात करीब 11.30 बजे की है। वह उस वक्त अपने घर में थे और अपना रूटीन काम कर रहे थे। उन्होंने खाना खाया। इसके बाद अचानक ही गोली चलने की तेज आवाज आई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब विधायक पिस्टल साफ कर रहे थे। हालांकि अबतक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

AAP पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जताया दुख

AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत पर AAP पंजाब अध्यक्ष एवं पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने दुख जताते हुए उन्हें जिंदादिल इंसान बताया। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही दुखद खबर है। वह बहुत प्यारे और जिंदादिल इंसान थे। आज वह हम सबको छोड़कर चले गए। हम उनके परिवार को संवेदना देने पहुंचे हैं। ये खबर सूनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।"

2022 में AAP में शामिल हुए थे गुरप्रीत गोगी

जान लें कि गुरप्रीत गोगी साल 2022 में AAP में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में उन्होंने लुधियाना वेस्ट से दो बार के विधायक रहे भरत भूषण आशू को हराया था। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी ने नगर निगम चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: 'AAP नेता आंसू बहा रहे हैं क्योंकि हवा का रुख बदल गया...' रवि किशन ने पूर्वांचल के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 January 2025 at 08:08 IST