BIG BREAKING: मनी लॉन्‍ड्रिंग केस में ED ने किया AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार, दिल्‍ली-गोवा में रेड के बाद एक्शन

मनी लॉन्‍ड्रिंग केस में ED ने किया AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार, दिल्‍ली-गोवा में रेड के बाद एक्शन

Follow :  
×

Share


मनी लॉन्‍ड्रिंग केस में ED ने किया AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार, दिल्‍ली-गोवा में रेड के बाद एक्शन . | Image: X

ED ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्‍ड्रिंग केस में हुई है। बैंक लोन फ्रॉड केस में सोमवार को ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की।

कहां-कहां चल रही थी छापेमारी?

मिली जानकारी के अनुसार दीपक सिंगला के दिल्ली और गोवा के ठिकानों पर रेड चल रही थी। दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह के ठिकानों पर भी ED की छापेमारी़ हुई है। सिंगला ने 2025 और 2020 में AAP के टिकट पर विश्वास नगर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। 2024 में, ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में सिंगला के आवास पर तलाशी ली थी।

पिछले साल भी की गई थी छापामारी 

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बैंक खातों, संपत्तियों, डिजिटल डिवाइस और कारोबारी लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित धोखाधड़ी की रकम का इस्तेमाल कहां और किन माध्यमों से किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी दीपक सिंगला के ठिकानों पर जांच एजेंसियों ने छापेमारी की थी। अब एक बार फिर ईडी की कार्रवाई ने राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें- CSK Vs SRH: क्या धोनी ले लेंगे IPL से रिटायरमेंट, चेन्नई में आज होगा माही का फेयरवेल मैच? अश्विन के इस हिंट ने मचा दी क्रिकेट वर्ल्‍ड में हलचल
 


 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 13:45 IST