अपडेटेड 25 October 2023 at 12:08 IST

Aam Ke Patte: मांगलिक कार्यों में क्यों रखा जाता है आम का पत्ता? किस देवता का होता है वास क्या है इसका महत्व

Vastu Tips: अक्सर हम सभी के घरों में जब भी कोई शुभ काम होता है, तो आम के पत्ते जरूर उसमें शामिल किए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों? 

Follow :  
×

Share


Kyun Ki Jati Hai Aam Ke Patte Ki Puja Credit- Pixabay/Shutterstock | Image: self

Kyun Ki Jati Hai Aam Ke Patte Ki Puja: हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण और पूजनीय माने जाते हैं। इन्हीं में एक पेड़ आम का भी है। इसका फल ही नहीं बल्कि इसकी लकड़ियां और पत्ते भी हर मांगलिक कार्यों में शामिल कए जाते हैं, लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं....नहीं, तो चलिए आज आपको बताते हैं कि क्यों सभी प्रकार के शुभ कामों में आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्यों की जाती है आम के पत्तों की पूजा?
  • आम के पत्तों में किस देवता का होता है वास?
  • आम के पत्तों का ज्योतिष महत्व क्या है? 

क्यों की जाती है आम के पत्तों की पूजा?

अक्सर आपने घरों में देखा होगा की कोई भी पूजा-पाठ या मांगलिक कार्य हो उसमें आम के पत्तों को जरूर शामिल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आम की जगह किसी और पत्ते का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता है। दरअसल, आम का पेड़ मंगल का कारक माना जाता है। आम के वृक्ष को मेष राशि का द्योतक माना गया है, इसीलिए मांगलिक कार्यों में आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है और बिना आम पत्तों के पूजा संपन्न नहीं मानी जाती। इसलिए इसकी पूजा की जाती है।

आम के पत्तों में किस देवता का होता है वास?

हर मांगलिक और शुभ कामों में शामिल किए जाने वाले आम के पत्ते को लेकर मान्यता है कि इसमें स्वयं देवता वास करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आम हनुमान जी का प्रिय फल माना जाता है। इसलिए जहां भी आम का पत्ता होता है वहां बजरंगबली की विशेष कृपा होती है, क्योंकि इसके पत्तों में वह स्वयं वास करते हैं।  

आम के पत्तों का ज्योतिष महत्व क्या है? 

  • अक्सर किसी त्योहार या पूजा पाठ के समय में घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाया जाता है। क्योंकि ऐसा करने पर घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
  • आम के पत्ते का उपयोग यज्ञ की वेदी बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • मंडप सजाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे सभी देवी-देवताएं प्रसन्न होते हैं। 
  • पूजन विधि में मंत्रोच्चार करने के दौरान आम के पत्तों से आचमन किया जाता है। कहते हैं ऐसा करने पर  व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें... Papankusha Ekadashi: आज मनाई जा रही है पापांकुशा एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Papankusha Ekadashi: क्यों किया जाता है पापांकुशा एकादशी का व्रत? क्या है इसका महत्व

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 25 October 2023 at 12:08 IST