Punjab Assembly Election 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Punjab Assembly Election 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
- भारत
- 3 min read
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवारों की दूसरी सूची को जारी कर दिया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की एक अहम बैठक के बाद इस सूची को जारी किया गया। बैठक में हिस्सा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दिल्ली पहुंचे। पार्टी की और से जारी सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
इसमें नए चेहरों के साथ पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी जगह मिली है। दूसरी लिस्ट में गुरमीत सिंह मीत हेयर का नाम भी शामिल है। उन्हें बरनाला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मीत हेयर फिलहाल संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नई लिस्ट में नाम देख सभी हैरान होंगे। उन्होंने साफ किया कि ये टिकटें सर्वे के आधार पर दी गई हैं। कई बड़े नाम इस लिस्ट से बदले गए हैं। उन्होंने साफ किया कि पार्टी ने हर विधायक को सुधरने का मौका दिया था। लेकिन अंत में सर्वे के आधार पर ही उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
अभिनेत्री सोनिया मान को AAP ने बनाया उम्मीदवार
पार्टी ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मीत हेयर पहले भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पंजाब की अभिनेत्री सोनिया मान को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। उन्हें अमृतसर जिले की राजा सांसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पहली सूची के बाद तीन विधायकों ने छोड़ी थी पार्टी
AAP की पहली सूची के जारी होने के बाद ही पार्टी को झटका भी लगा था। तीन विधायकों ने तीन दिन के अंदर-अंदर पार्टी छोड़ दी थी। पटियाला जिले की समाना सीट से विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 1 नवंबर 2026 को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी दिन सनौर विधानसभा सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया।
इसके अलावा अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी 2 नवंबर 2026 को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। तीनों ने एक साभ भाजपा भी जॉइन कर ली। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले जेल में बंद तरनतारन के पट्टी से विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी। हालांकि, उनका ये निर्णय पार्टी सूची को लेकर नहीं था।
इसे भी पढ़ें- आपका PDA तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया... राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- नींद और भ्रम से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 November 2026 at 17:14 IST