अपडेटेड 22 December 2025 at 21:45 IST
Aadhaar Update: आधार कार्ड में अपडेट करवाने का झंझट खत्म, नाम-पता-फोन नंबर घर बैठे सब हो जाएगा चेंज, बस अपनाना होगा ये प्रोसेस
अब अगर आपको आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट करना है तो आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। जी हां, हम बताने जा रहे हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस, जिससे आप घर बैठे खुद ही आधार कार्ड पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
Aadhaar Card Update: भारत में आधार कार्ड अब सिर्फ एक दस्तावेज नहीं रह गया, यह हमारी पहचान बन चुका है। किसी भी वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड सबसे पहले मांगा जाता है। बैंक से लेकर फोन नंबर सब आधार से जुड़ चुका है। ऐसे में आधार कार्ड का ध्यान रखना अब और भी जरूरी हो गया है और उससे भी जरूरी उसे समय पर अपडेट करना। क्योंकि मोबाइल नंबर, नाम और एड्रेस ठीक आपके डॉक्यूमेंट से मैच करना जरूरी है। खुशी की खबर है कि अब आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर बैठकर ही खुद अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में आधार ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद, आपको आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करना होगा।
नाम अपडेट करने के लिए स्टेप्स
1. सबसे पहले आपको ऐप में आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा।
2. अब यहां Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद यहां नाम वाला ऑप्शन चुनें।
4. अब मांगे गए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स दर्ज कर दें।
5. लास्ट में आपको अपडेट शुल्क भरकर सबमिट करना होगा।
6. यहां आप अपडेट स्टेटस में जाकर अपना स्टेटस भी पता कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर भी करें खुद अपडेट
1. इसके लिए भी सबसे पहले आपको Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
2. फिर आपको फेस स्कैन या OTP के जरिए वेरिफिकेशन करनी होगी।
3. वेरिफिकेशन के बाद आपको नया नंबर दर्ज करना होगा।
4. अगर कोई डिटेल मांगी गई है, तो इसे दर्ज करें।
5. अब मांगी गई फीस सबमिट कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।
6. अब यहां आप स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
घर का नया एड्रेस भी कर सकते हैं अपडेट
1. इसके लिए भी आपको आधार ऐप पर जाना होगा।
2. अब यहां Update Address Online पर जाएं।
3. अब जो आप डॉक्यूमेंट्स प्रूफ के लिए सबमिट करेंगे, उसे ही यहां भी दर्ज करें।
4. डॉक्यूमेंट और डिटेल्स भरने के बाद मांगा गया शुल्क का भुगतान कर दें।
5. पेमेंट के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
आधार कार्ड में अपडेट करना अब बहुत आसान हो गया है। आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार ऐप डाउनलोड करना होगा और ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 21:45 IST