अपडेटेड 10 March 2026 at 13:55 IST

Aadhaar Card Update: घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन करते हैं अपडेट तो बरतें सावधानी, ये बदलाव सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं आप

Aadhaar Card Rules: आधार कार्ड बनवाते वक्त आपको अपनी सभी जानकारी सही रखनी जरूर है। कुछ खास जानकारियों को लेकर UIDAI के सख्त नियम है, ऐसे में अगर आप अनजाने या जानबूझकर गलत जानकारी लिखवाते हैं तो आपको दूसरी बार इसे ठीक करवाने का मौका नहीं मिलेगा। इन बातों का रखें खास ध्यान।

Follow :  
×

Share


आधार कार्ड अपडेट | Image: Representative

Aadhaar Card Rules: आधार कार्ड आज भारत में हर नागरिक की पहचान का बड़ा जरूरी हिस्सा बन चुका है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने आधार कार्ड को बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और मोबाइल सिम प्राप्त करने जैसे कई कामों के लिए अनिवार्य किया हुआ है। देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी के पास आधार कार्ड है, लेकिन इसमें दर्ज जानकारी की सटीकता बेहद जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

UIDAI ने आधार कार्ड में कुछ डिटेल्स को अपडेट करने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इनमें से 2 ऐसी जानकारियां हैं जिन्हें जीवन में सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है, इसलिए आधार कार्ड बनवाते वक्त इन पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।

DOB सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं अपडेट   

आधार कार्ड में मौजूद DOB सिर्फ एक बार अपडेट की जा सकती है, जन्मतिथि (Date of Birth) एक महत्वपूर्ण जानकारी है। अगर यह गलत दर्ज हो जाती है, तो इसे सुधारने का मौका केवल एक बार मिलता है। UIDAI के मुताबिक, इस बदलाव के लिए वैध दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या बाकी सरकारी प्रमाण पत्र जमा करने पड़ते हैं। अधिकारी इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही अपडेट को मंजूरी देते हैं। अगर पहली बार में बदलाव सही नहीं हुआ या दोबारा कोशिश की गई, तो अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाता है। इसलिए आधार बनवाते वक्त जन्मतिथि की जानकारी बिल्कुल सही दें।

जेंडर जानकारी भी एक बार ही बदलें 

आधार कार्ड में जेंडर (Gender) की जानकारी बदलने के नियम भी कड़े हैं। UIDAI के दिशानिर्देशों के मुताबिक, इसे पूरे जीवन में सिर्फ एक बार अपडेट किया जा सकता है। बदलाव के लिए सरकारी पहचान पत्र, मेडिकल प्रमाण या कानूनी दस्तावेज जैसे प्रमाण जमा करने होते हैं। अधिकारी दस्तावेजों की सत्यापन के बाद ही अनुमति देते हैं। गलत जानकारी देने से बचें, क्योंकि दोबारा बदलाव संभव नहीं होता।

नाम और पता जैसी बाकी जानकारियां कई बार बाद में अपडेट की जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको ठोस दस्तावेज दिखाने की जरूरत पड़ती है। वहीं, ऑनलाइन या आधार केंद्र पर अपडेट प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों से बचें, वरना कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

UIDAI की वेबसाइट पर इन नियमों की पूरी जानकारी दी गई है, ऐसे में आधार कार्ड बनवाते वक्त छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि ये बाद में बड़ी समस्या बन सकती हैं। इसलिए आधार कार्ड के मामले में हमेशा सही जानकारी दें और सुरक्षित रहे। झूठी जानकारी पाए जानें पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Israel Iran War: गैस की किल्लत से मुंबई में 20% होटल बंद

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 13:55 IST