अपडेटेड 17 August 2024 at 13:43 IST

Mumbai: अटल सेतु से महिला लगाने वाली थी मौत की छलांग, कैब ड्राइवर ने बालों से खींचकर बचाई जान

रीमा मुकेश पटेल नाम की महिला मुलुंड मुंबई की रहने वाली है। सामने आया है कि महिला कथित रूप से डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उसने सुसाइड की कोशिश की।

Follow :  
×

Share


मुंबई में अटल सेतु पर महिला ने सुसाइड की कोशिश की। | Image: X

Mumbai News: दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले अटल सेतु पर एक महिला ने सुसाइड की कोशिश की है। हैरतअंगेज करने वाली घटना में महिला ने अटल सेतु से समंदर में कूदने के लिए छलांग लगा दी थी। हालांकि वहां मौजूद कैब ड्राइवर की फुर्ती और पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी ने महिला को गिरने से बचा लिया। सामने आया है कि महिला कथित रूप से डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उसने सुसाइड की कोशिश की। फिलहाल महिला की पहचान हो गई है।

रीमा मुकेश पटेल नाम की महिला मुलुंड मुंबई की रहने वाली है। वो एक ट्रैक्सी में बैठकर जा रही थी। जब टैक्सी अटल सेतु पर पहुंची तो उसने गाड़ी को रुकना लिया। यहां उसने सुसाइड करने की कोशिश की। वीडियो में देखा गया कि महिला पुल की रेलिंग पर बैठी थी और एक कैब ड्राइवर उसके पास खड़ा था। इसी बीच जब वहां पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंचती है तो महिला उसे देखते हुए अटल सेतु से छलांग लगा देती है। तभी कैब ड्राइवर फुर्ती दिखाते हुए महिला के बालों को पकड़ लेता है, जिससे वो नीचे गिर नहीं पाती है।

पुलिस कमिश्नर ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही पटेल अनिश्चित रूप से लटकी हुई थी, उसका शरीर लटक रहा था, चार यातायात पुलिस वाले दौड़ते हुए रेलिंग पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों में से एक ने झुककर उसे पकड़ लिया और समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद चारों पुलिसकर्मियों ने महिला को धीरे-धीरे ऊपर खींच लिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की थी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि वो जीवन के उपहार को महत्व दें और ऐसी परिस्थितियों में आवेग में आकर कोई कदम न उठाएं। कभी न भूलें, आपके प्रियजन इससे बेहतर के हकदार हैं।

Mumbai

मार्च में महिला डॉक्टर ने की थी आत्महत्या

अटल सेतु, जिसे आधिकारिक तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु के रूप में जाना जाता है और जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) भी कहा जाता है, उसका उद्घाटन इस साल जनवरी में हुआ था। अटल सेतु पर इस तरह की ये नई घटना है। इसके पहले मार्च में 38 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने अटल सेतु समुद्री पुल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। महिला 18 मार्च की दोपहर को एक टैक्सी में जा रही थी। जब टैक्सी अटल सेतु पर पहुंची, तो उसने ड्राइवर से वाहन को वहीं रोकने के लिए कहा। फिर वो बाहर निकली और पुल से कूद गई। उसके घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें कहा गया था कि वो डिप्रेशन में थी और उसने अटल सेतु से कूदकर अपनी जान देने का फैसला किया।

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 17 August 2024 at 13:43 IST