Telangana: भद्राद्री में निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे हाने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 
Follow :
तेलंगाना में निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत गिरी | Image: ANI

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम में एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के अंदर से एक व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राज्य SDRF, NDRF और अन्य टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है।


तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में बुधवार को निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मलबे में फंसे लोगों का बाहर निकालने की कोशिश की जारी है।गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं।

मलबे के अंदर से आई महिला की आवाज-SP

भद्राचलम के SP विक्रांत कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। जैसे ही हमें सूचना मिली, हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हमने तुरंत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य टीमों से संपर्क कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे के अंदर से एक महिला की आवाज सुनाई दी। उम्मीद है रेस्क्यू कर मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लेंगे। जब तक हम सभी फंसे हुए लोगों को नहीं बचा लेते और सारा मलबा साफ नहीं हो जाता, तब तक बचाव अभियान जारी रहेगा।

बगैर अनुमति का किया जा रहा था निर्माण कार्य

यह आरोप है कि इमारत की ऊपरी मंजिलों का निर्माण कार्य बगैर अनुमति के किया जा रहा था। बिल्डर ने कथित तौर पर एक पुराने ढांचे पर पांच मंजिलों के लिए स्लैब बिछाए थे,जहां पहले से ही कुछ लोग रह रहे थे। मालिक इमारत के बगल में एक मंदिर भी बनवा रहा था और उसने ट्रस्ट के नाम पर दान भी इकट्ठा किया था। आरोप है कि मालिक ने संबंधित अधिकारियों से अनुमति लिए बिना इमारत का निर्माण शुरू कर दिया था। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इसकी पुष्टि की जानी है और आगे की जांच की जा रही है।
 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 March 2025 at 07:38 IST