हिमाचल प्रदेश में नदी के तट पर पलटी बस, आठ लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में मनाली के निकट शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर ब्यास नदी के तट पर पलट गई जिससे आठ लोग घायल हो गए।
- भारत
- 1 min read
Accident | Image:
PTI/representative
हिमाचल प्रदेश में मनाली के निकट शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर ब्यास नदी के तट पर पलट गई जिससे आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बस मनाली से पठानकोट जा रही थी और दुर्घटना के समय उसमें 12 लोग सवार थे।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। दुर्घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 26 July 2024 at 15:07 IST