अपडेटेड 21 October 2023 at 09:17 IST

Navratri Day 7: दुश्मनों पर पाना है विजय? तो मां कालरात्रि को करें प्रसन्न, अर्पित करें उनका प्रिय पुष्प और भोग

Navratri का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित किया गया है। अगर आप इन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में इनकी पसंद का भोग और फूल जरूर शामिल करें। 

Follow :  
×

Share


Shardiya Navratri 2023 7th Day Maa Kalratri image- PTI | Image: self

Shardiya Navratri 2023 7th Day Maa Kalaratri: दुष्टों के विनाश के लिए जानी जाने वाली मां कालरात्रि को नवरात्रि का सातवां दिन समर्पित है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा अर्चना का विधान है। कहा जाता है कि इनकी पूजा से भय और रोग का नाश हो जाता है। साथ ही अगर यह किसी पर प्रसन्न हो जाएं तो उसे शत्रुओं से भी छुटकारा दिलाती हैं। अगर आपको भी अपने दुश्मनों का नाश करना है तो मां काली को खुश करने और उनकी कृपा पाने के लिए उनका प्रिय भोग और पुष्प जरूर अर्पित करें। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्यों की जाती है मां कालरात्रि की पूजा?
  • मां कालरात्रि का स्वरूप कैसा है?
  • मां कालरात्रि का प्रिय पुष्प और भोग क्या है?

क्यों की जाती है मां कालरात्रि की पूजा?

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित किया गया है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा का बहुत ही खास महत्व माना जाता है, क्योंकि इन्हें सिद्धि की देवी भी कहा जाता है। यही वजह है कि सप्तमी की रात में सिद्धियां की जाती हैं। इस दिन देवी की पूजा करने से रोगों का नाश होता है और शत्रुओं पर विजय मिलती है। ऐसे में ग्रह बाधा और भय दूर करने वाली माता की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन जरूर करनी चाहिए।  

मां कालरात्रि का स्वरूप कैसा है?

देवी कालरात्रि का स्वरूप बहुत ही विकराल है। इनका शरीर अंधकार की तरह काला है और श्वास से आग निकलती है। गले में बिजली की चमक वाली माला है। मां के बाल बड़े और बिखरे हुए हैं। देवी कालरात्रि के तीन नेत्र और चार हाथ हैं, जिनमें एक हाथ में खडग यानी तलवार, दूसरे में अस्त्र, तीसरा हाथ अभय मुद्रा में है और चौथा वरमुद्रा में है। मां का यह भय उत्पन्न करने वाला स्वरूप केवल पापियों का नाश करने के लिए है। ये अपने तीनों बड़े-बड़े उभरे हुए नेत्रों से भक्तों पर अनुकम्पा की दृष्टि रखती हैं। 

मां कालरात्रि का प्रिय पुष्प और भोग क्या है?

मां कालरात्रि का प्रिय फूल

मां कालरात्रि को लाल रंग का फूल अतिप्रिय है। ऐसे में उनकी पूजा में किसी भी लाल रंग के फूल को जरूर शामिल करें। ऐसा करने पर उनकी कृपा मिलती है। 

मां कालरात्रि का प्रिय भोग

मां को गुड़ बहुत ही पसंद है। मान्यता है कि माता रानी को नवरात्रि के सातवें दिन गुड़ का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें... Chhath Puja 2023: सबसे पहले किसने की थी छठ पूजा? क्या है इसका महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Kanya Pujan 2023: आप भी करते हैं कन्या पूजन? तो उपहार में दें ये चीजें, माता रानी होंगी प्रसन्न

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 October 2023 at 09:17 IST