अपडेटेड 15 August 2024 at 07:05 IST

78th Independence Day: इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन, तिरंगे की रोशनी से जगमगाई ऐतिहासिक इमारतें

78th Independence Day: हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश का कोना-कोना तिरंगे के रंग में रंग चुका है।

Follow :  
×

Share


78वां स्वतंत्रता दिवस | Image: ANI

78th Independence Day: आज 15 अगस्त को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस साल की थीम 'विकसित भारत @2047' रखी गई है। हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश का कोना-कोना तिरंगे के रंग में रंग चुका है। इस स्पेशल मौके पर ऐतिहासिक इमारतें केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सराबोर है।

दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन, लाल किला, विकास मीनार तक सभी ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगे की रोशनी ने चार चांद लगा दिए हैं। इन्हें इतनी भव्य तरीके से सजाया गया है कि हर देशवासी का ध्यान आकर्षित हो रहा है।

तिरंगे की रोशनी में जगमगा उठा इंडिया गेट 

दिल्ली का ऐतिहासिक इंडिया गेट तिरंगे की रोशनी में जगमगा उठा है। भारत की आजादी के जश्न में यह भी चार चांद लगा रहा है। इन दिल छू लेने वाले नजारों को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।

तिरंगा ध्वज के रंग में रंगा संविधान सदन 

संविधान सदन (पुराने संसद भवन) को भी तिरंगे के रंग वाली लाइटों से रोशन किया गया है। पुराने संसद भवन के चारो ओर तिरंगा ध्वज का रंग नजर आ रहा है।

रोशनी से जगमगाया मंत्रालय भवन 

इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंत्रालय भवन को भी सजाया गया है। पूरा भवन रोशनी से जगमगा रहा है, जो हर किसी के अंदर देशभक्ति का जोश भर देने वाला है।

PM मोदी आज 11वीं बार फहराएंगे तिरंगा

बता दें कि पीएम मोदी आज लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम 'विकसित भारत @2047' रखी गई है। केंद्र सरकार के मुताबिक, यह थीम 2047 तक विकसित भारत के लिए के दृष्टिकोण को दिखाती है। 

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को किया संबोधित

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 07:05 IST