6 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, नोच-नोचकर मार डाला

Telangana: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में शुक्रवार को कुत्तों के एक झुंड ने छह वर्ष के एक बच्चे पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 
Follow :
कुत्तों ने एक बच्चे को मार डाला | Image: Unsplash

Telangana: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में शुक्रवार को कुत्तों के एक झुंड ने छह वर्ष के एक बच्चे पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिहार के रहने वाले एक मजदूर का बच्चा शुक्रवार सुबह अपने तंबू के पीछे शौच के लिए गया था, जहां कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता जिले के पतनचेरु के समीप एक निर्माणस्थल पर काम करता है।

ये भी पढ़ेंः बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया… थाने जाकर बोला भाई, पुलिस भी रह गई हैरान


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 June 2024 at 15:16 IST