अपडेटेड 20 May 2024 at 16:57 IST
BIG BREAKING: अहमदाबाद से ISIS के चार आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS को मिली बड़ी सफलता
गुजरात ATS ने 4 ISIS के आतंकियों को गिरफ्तार किया है। चारो आतंकी श्रीलंका के नागरिक बताए जा रहे हैं।
BIG BREAKING: लोकसभा चुनाव के बीच गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात ATS ने 4 ISIS के आतंकियों को गिरफ्तार किया है। चारों आतंकी श्रीलंका के नागरिक बताए जा रहे हैं।
गुजरात-एटीएस ने एक संक्षिप्त नोट में कहा कि हवाईअड्डे से गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी श्रीलंकाई नागरिक और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी थे। गिरफ्तारियों के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
गिरफ्तार किए गए चारों आकंतियों के नाम
- मोहम्मद नुसरत
- मोहम्मद गुफरान
- मोहम्मद फारिस
- मोहम्मद रस्दीन
ये चारों ये श्रीलंका के रहने वाले हैं।
पिछली साल राजकोट से हुई 3 लोगों की गिरफ्तारी
पिछले साल अगस्त में एटीएस ने अलकायदा से संबंधों के आरोप में राजकोट से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। प्रथम दृष्टया वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के लिए एक बांग्लादेशी हैंडलर के लिए काम कर रहे थे।
(इनपुट- पीटीआई-भाषा)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 20 May 2024 at 15:37 IST