अपडेटेड 3 March 2025 at 23:39 IST
उत्तराखंड में गन्ने की अगैती प्रजाति के लिए 375 रू प्रति क्विंटल मूल्य घोषित
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पिछले पेराई सत्र के लिए घोषित गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य को चालू पेराई सत्र में यथावत रखे जाने का निर्णय लेते हुए गन्ने की अगैती प्रजाति के लिए 375 रू प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित कर दिया ।
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने सोमवार को पिछले पेराई सत्र के लिए घोषित गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य को चालू पेराई सत्र में यथावत रखे जाने का निर्णय लेते हुए गन्ने की अगैती प्रजाति के लिए 375 रू प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति के लिए 365 रू प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारित कर दिया ।
अधिकारियों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया ।
राज्य की सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्रों के दौरान क्रय किये जाने वाले गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य राज्य परामर्शी समिति की संस्तुति के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
राज्य परामर्शी समिति की संस्तुति के आधार पर पिछले पेराई सत्र हेतु निर्धारित गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य को चालू पेराई सत्र 2024-25 में भी यथावत् रखे जाने का निर्णय लिया गया है ।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 23:39 IST