Punjab: बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 30 फीट गहराई पर अटका... परिवार का बुरा हाल, रेस्क्यू जारी

पंजाब के होशियारपुर में तीन साल के मासूम बच्चे के गिरने से हड़कंप मच गया। 30 फीट गहराई में अटके बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Follow :  
×

Share


3-Year-Old Child Falls into 25-Foot-Deep Borewell in Punjab’s Hoshiarpur; Rescue Operation Underway | Image: Republic

3 Year old Child Falls into Borewell: पंजाब के होशियारपुर के चक सवाना इलाके में शुक्रवार को एक गंभीर हादसा हो गया है। यहां 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना किया गया। खबर लिखे जाने तक बच्चा बोरवेल में फंसा हुआ है और रेस्क्यू टीमें उसे बचाने के प्रयास में जुटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह अचानक 200 से 250 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। बोरवेल कम चौड़ा होने के कारण बच्चा बीच में ही 30 फीट पर जाकर अटक गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े। इसी दौरान उन्हें उसके रोने की आवाज बोरवेल से सुनाई पड़ी।

बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

बच्चे की बोरवेल से आवाज सुनकर परिवार वालों की जान सूख गई। इसकी सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू के लिए पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची। फिलहाल बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान बच्चे की मां बोरवेल के पास ही मौजूद है, जिससे की उनकी आवाज सुनकर बच्चा डरे नहीं। 

'शाम 4 बजे बोरवेल में गिरा था बच्चा'

वहीं जिलाधिकारी होशियारपुर आशिका जैन ने बताया, 'चक सवाना इलाके में शाम 4 बजे बच्चा बोरवेल में गिर गया। जानकारी मिलते ही मौके पर सभी इमरजेंसी टीमें- फायर ब्रिगेड, पुलिस, NDRF और हेल्थ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बच्चे तक जल्द से जल्द पहुंचने के लिए बाबा दीप सिंह सेवा दल और NDRF की टीम, एक्सपर्ट एजेंसी लगी हुई हैं। बच्चे तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।'

'मां संग बच्चे की लगातार हो रही बातचीत'

उन्होंने आगे कहा, ‘साथ ही बच्चे के साथ लगातार बात करने की कोशिश की जा रही है। अच्छी बात ये है कि बच्चा जवाब भी दे रहा है। इससे सभी टीम को हौसला मिला है। बचाव दल अपना काम कर रही है, लेकिन भी से अपील है कि बचाव अभियान में सहयोग करें। किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं। हम लगातार आप तक जानकारी पहुंचाते रहेंगे।’

ज़िलाधिकारी ने मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, 'बच्चे तक पहुंचने के हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चे से लगातार बात हो रही है। उनकी मां को बुलाया गया है, क्योंकि जानी-पहचानी आवाज से बच्चे को तसल्ली होती है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि बच्चे से बातचीत होती रहे। हम लाइट जलाकर भी कोशिश कर रहे हैं कि बच्चे को दिखाई देता रहे और उसे हौसला रहे कि उसे बचाने की कोशिश हो रही है।'

यह भी पढ़ें: 'हम इस फैसले को गलत मानते हैं, क्योंकि...', भोजशाला को हाईकोर्ट ने बताया मंदिर, तो ओवैसी ने जताई आपत्ति; जानें क्या बोले
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 21:49 IST