Jammu & Kashmir: डोडा में आधी रात खूनी झड़प! SOG जवानों से सर्विस रिवॉल्‍वर छीनने की कोशिश में फायरिंग, आरिफ हुसैन हुआ ढेर; सेना ने संभाला मोर्चा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह के जाई इलाके में शुक्रवार सुबह सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश के बाद गोलीबारी हुई।

 
Follow :
Jammu & Kashmir: डोडा में आधी रात खूनी झड़प! SOG जवानों से सर्विस रिवॉल्‍वर छीनने की कोशिश में फायरिंग, आरिफ हुसैन हुआ ढेर; सेना ने संभाला मोर्चा | Image: ANI/Representative

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह के जाई इलाके में शुक्रवार सुबह सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश के बाद गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) के 3 जवान घायल हो गए। मृतक की पहचान भद्रवाह के भाला निवासी आरिफ हुसैन के तौर पर हुई है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना के आतंकी घटना होने की पुष्टि नहीं की है। भद्रवाह में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को भी कथित तौर पर सीमित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात को हुई। एसओजी की एक टीम को ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार को जाई-गंडोह सड़क रोड पर घात लगाकर बैठी थी। यह स्थान भद्रवाह शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। लगभग रात 11:30 बजे एसओजी टीम ने एक युवक को रोका, जिसने कथित तौर पर जवानों पर हमला किया और उनकी सर्विस राइफल छीनने का प्रयास किया।

अधिकारी ने बताया कि इसी झड़प के दौरान एक जवान ने गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया वहीं झड़प में 3 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल भदरवाह ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा भेजा गया। वहां इलाज के दौरान आरिफ हुसैन की मौत हो गई।

ऑटो चालक था आरिफ हुसैन, एक धार्मिक प्रचारक भी हिरासत में

पुलिस ने बताया कि आरिफ हुसैन ऑटो चलाता था। पुलिस ने इस मामले में एक धार्मिक प्रचारक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि उसका इस घटना से क्या संबंध है यह अभी साफ नहीं हो पाया है. मामले की आगे जांच जारी है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भदरवाह शहर में सीआरपीएफ और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वहीं सेना ने जाई इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- बलूचिस्‍तान में पाकिस्‍तानी आर्मी पर बड़ा हमला, सैनिकों को ले जा रही बस को BLA ने बम से उड़ाया, 45 की मौत

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 July 2026 at 09:24 IST