दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता उल्लंघन के 244 मामले दर्ज

दिल्ली पुलिस ने सात जनवरी से 16 जनवरी के बीच आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के 244 मामले दर्ज किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 
Follow :
Photo of ECI building | Image: PTI/Representative

दिल्ली पुलिस ने सात जनवरी से 16 जनवरी के बीच आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के 244 मामले दर्ज किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार इस अवधि के दौरान आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 9,558 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है तथा हथियारों, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने सात जनवरी से 16 जनवरी के बीच कथित एमसीसी उल्लंघन के 244 मामले दर्ज किए और 152 अवैध आग्नेयास्त्र तथा 110 कारतूस जब्त किए।

पुलिस ने 25,719 लीटर शराब और 62.21 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किये, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा 1,200 से अधिक प्रतिबंधित 'इंजेक्शन' भी जब्त किए गए। बयान में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 1.84 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी जब्त की है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 January 2025 at 21:41 IST