अपडेटेड 21 January 2024 at 10:40 IST

22 January से पहले नीली रोशनी से नहाया श्री राम मंदिर, रंग बिरंगे फूलों से महक रहा प्रांगण

Pran Pratishtha: श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में एक दिन शेष बचा है। इससे पहले मंदिर प्रांगण फूलों से महक रहा है तो मंदिर रोशनी से जगमगा रहा है।

Follow :  
×

Share


फूलों और जगमगाती रोशनी से नहायी अयोध्या | Image: Shri ramjanmbhoomi trust/x

Ramlala: श्री रामलला आज शय्याधिवास पर रहेंगे। बस कुछ घंटों की प्रतीक्षा और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा सनातन विधि विधान से सम्पन्न हो जाएगी। इससे पहले अवधपुरी में सिक्योरिटी चाकचौबंद है तो मंदिर परिसर दमक रहा है।

कुछ तस्वीरें श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट क्षेत्र ने पोस्ट की हैं जिसमें  राम मंदिर की भव्यता के दर्शन होते हैं। रंग बिरंगे फूल और रोशनी से राम जी का जन्मस्थान जगमगा रहा है।

16 जनवरी से शुरू हुआ अनुष्ठान

16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का  रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। इससे पहले शनिवार को 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री दी जाएगी। पीएम मोदी 22 जनवरी (PM Modi Ayodhya Visit)को ही अयोध्या आएंगे। पहले उनके 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चाएं थीं।

रामलला के दर्शन

19 जनवरी (शुक्रवार) को प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई थी। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा था। शनिवार को 81 कलशों की स्थापना और पूजन विधि सम्पन्न हुई थी।  प्रासाद अधिवासन, पिण्डिका अधिवासन, पुष्पाधिवास भी दिव्य हुआ। सायं पूजन एवं आरती हुई थी।

शनिवार देर शाम रामलला को गुलाब, बेला, रजनीगंधा जैसे सुगंधित फूलों में वास कराया गया। इसके बाद वैदिक विद्वानों ने आरती पूजन कर पांचवें दिन के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को विश्राम दिया।

आज क्या होगा विशेष

ट्रस्ट के मुताबिक, स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद‌ परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक - अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती होगी।

एडवाइजरी जारी

राम मंदिर से फर्जी खबरों को लेकर सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें अखबार, खबरिया चैनल्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फर्जी और गलत खबरों से बचने को कहा गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, सोशल मीडिया पर कुछ अन वैरिफाइड, भड़काऊ और फर्जी मैसेज फैलाए जा रहे हैं। जो सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं।

कितने वीवीआईपी का अयोध्या करेगी स्वागत?

अयोध्या में 22 जनवरी को देशभर से 900 VIP और 60 VVIP शामिल होंगे। VVIP के 60 चार्टर्ड प्लेन वाल्मिकी एयरपोर्ट पर उतरेंगें। यहां VVIP को छोड़ने के बाद प्लेन 1000 किलोमीटर की रेंज में आने वाले दूसरे एयरपोर्ट पर पार्क किए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अयोध्या में सिर्फ 8 प्लेन पार्क हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: गले में माला, आंखों पर पीली पट्टी...गर्भगृह से आई श्याम रंग के रामलला की एक और तस्वीर

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 21 January 2024 at 07:35 IST