देवरिया में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि शुक्रवार को यह घटना तब हुई, जब नाबालिग अपनी मां के कहने पर किसी काम से पड़ोसी के घर पर गई थी। जहां पर मौका पाकर 52 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, नाबालिग की मां ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूचना मिलने पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया। मामले की जांच की जा रही है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 February 2025 at 09:45 IST