जम्मू कश्मीर के बनिहाल में नवयुग सुरंग के अंदर बस पलटने से 12 लोग घायल
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार रात एक बस के नवयुग सुरंग की दीवार से टकराकर पलट जाने से उसपर सवार 12 लोग घायल हो गए।
- भारत
- 1 min read
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार रात एक बस के नवयुग सुरंग की दीवार से टकराकर पलट जाने से उसपर सवार 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी, जो काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि 12 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार रात एक बस के नवयुग सुरंग की दीवार से टकराकर पलट जाने से उसपर सवार 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी, जो काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि 12 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 27 March 2025 at 10:04 IST