Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' से उड़ानों पर ब्रेक, इंडिगो की 10 फ्लाइट कैंसिल, ट्रैवल एडवाइजरी जारी
Cyclone Murasu: भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। तूफान की वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ा है। किसी भी अनहोनी होने से पहले इंडिगो ने अपने 10 उड़ानें रद्द कर दिया है।
- भारत
- 3 min read
Cyclone Murasu: भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहा है। चक्रवात के असर के कारण सोमवार (2 नवंबर) को गन्नवरम हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
वहीं, इंडिगो ने सोमवार को ही विशाखापत्तनम में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आने के बाद ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें यात्रियों को उड़ानों के लंबे इंतज़ार के समय के बारे में आगाह किया गया। इस बीच चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।
चक्रवात 'मुरासु' के चलते इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से कहा कि चक्रवात 'मुरसु' के असर के कारण सोमवार (2 नवंबर) को गन्नवरम हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ानों के रद्द होने से विजयवाड़ा आने-जाने वाले यात्री प्रभावित हुए हैं।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति (फ्लाइट स्टेटस) जांच लें। चक्रवात के खतरे और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए एयरलाइन एहतियाती कदम उठा रही है
इंडिगो द्वारा ट्रैवल एडवाइजरी जारी
अपनी एडवाइजरी में, एयरलाइन ने कहा कि खराब मौसम की वजह से शहर में फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ा है और यात्रियों से देरी के बीच सब्र रखने की अपील की है। इंडिगो ने कहा, "विशाखापत्तनम में खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ा है।"
यात्रियों को हुई परेशानी को मानते हुए एयरलाइन ने कहा, "हम समझते हैं कि ज़मीन पर और विमान में, दोनों जगह ज़्यादा इंतज़ार करने से परेशानी हो सकती है, और हम आपके सब्र की दिल से तारीफ करते हैं।" एडवाइजरी में कहा गया, "सबसे लेटेस्ट फ्लाइट जानकारी के लिए, कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।"
2 और 3 नवंबर को आंध्र तट से टकराने की संभावना
इंडिगो द्वारा यह कदम उस समय उठाया गया, जब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 100-110 kmph और झोंके 120 kmph तक पहुंच सकते हैं।
तटीय इलाकों में NDRF टीमें तैनात
वहीं, चक्रवात 'मुरासु' के तट से टकराने के बीच बचाव और राहत कार्यों का नेतृत्व करने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 4थी बटालियन की तीन टीमों को तमिलनाडु से पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश रवाना हो गई हैं। IMD ने अनुसार ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच लैंडफॉल होने की संभावना है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 2 November 2026 at 12:02 IST