अपडेटेड 3 October 2023 at 10:59 IST
कभी जेडीयू के प्रवक्ता रहे अजय आलोक का भाजपा में बढ़ा कद, अब बने राष्ट्रीय प्रवक्ता
लोकसभा चुनावों से पहले अच्छे वक्ता माने जाने वाले अजय आलोक के हाथों में भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Ajay Alok BJP National Spokesperson: अजय आलोक को भाजपा ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक जानकारी सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा की। जिसमें लिखा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के अजय आलोक और दिल्ली के प्रत्युष कंठ को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। अजय आलोक ने भी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर की है।
खबर में आगे पढ़ें-
- अरुण सिंह ने नोटिफिकेशन किया जारी
- भाजपा ने अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
- अजय आलोक ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
डॉ अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट किया है। दोनों को लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता पद के लिए चुना गया है। नोटिफिकेशन जारी की गई है। जिसके मुताबिक- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आलोक कुमार, बिहार और प्रत्युष कंठ, दिल्ली को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।” देखें पोस्ट-
जदयू से भाजपा में आए थे डॉ आलोक
आलोक ने जदयू के भाजपा से गठबंधन तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) संग सरकार बनाने पर ऐतराज जताया था। पार्टी लाइन से इतर जा बयानबाजी शुरू कर दी थी। उनके इस बर्ताव को पार्टी विरोधी मान पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे। वो पेशे से डॉक्टर हैं और वक्ता भी दमदार हैं। कई टीवी शोज में उनका शालीनता और चुटीले अंदाज में जवाब सबको दंग कर देता है। भाजपा की सदस्यता लेने वाले आलोक को महज 6 महीने के अंदर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्ति मिली है।
'सबका आभार'
डॉ आलोक ने इस नई जिम्मेदारी के लिए अपने साथियों, समर्थकों और शुभ चिंतकों का आभार जताया है। अंग्रेजी में एक्स पर पोस्ट किया है। लिखा है- मैं अपने दोस्तों, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, ईश्वर से प्रार्थना है कि वो मुझे शक्ति दे ताकि मैं सबकी उम्मीदों पर खरा उतर पाऊं।
प्रत्यूष कंठ को भी बड़ी जिम्मेदारी
इसके साथ ही दिल्ली के नेता प्रत्यूष कंठ को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कंठ पहले कांग्रेस में थे। लेकिन 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली थी। इससे पहले भाजपा ने उन्हें दिल्ली भाजपा का मीडिया प्रभारी बनाया था।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 3 October 2023 at 10:53 IST