अपडेटेड 6 July 2025 at 17:11 IST

‘पूरा इंडिया जान चुका है…’; क्या चहल ने महवश संग कंफर्म किया रिलेशनशिप? कपिल शर्मा के शो में ब्लश करते दिखे

Yuzvendra Chahal Dating: युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि वो आरजे महवश को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की।

Follow :  
×

Share


1/5

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे एपिसोड में क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल गेस्ट कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए। इस बीच, डेटिंग को लेकर चहल की जमकर टांग-खिंचाई हुई।

Image: instagram
2/5

शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने चहल की तारीफ में कहा- “छोटा तीर, घाव करे गंभीर। बहुत जबरदस्त चीज है ये। धोनी को गेंद कर देगा, 4 विकेट निकाल देगा। जहां सब भाग खड़े होते हैं, वाह चहल खड़े रहते हैं”।

Image: Instagram/@navjotsinghsidhu
Advertisement
3/5

सिद्धू ने आगे कहा- ‘सवाल पैदा नहीं होता कि टीम बदल दे। चलो गर्लफ्रेंड एक-आध बदल देता है’। तब कपिल ने सिद्धू को चिढ़ाते हुए कहा- ‘आपके समय पर था नहीं इंस्टाग्राम, नहीं तो आप भी पकड़े जाते’। 

Image: X
4/5

बाद में कीकू शारदा ने युजवेंद्र चहल पर कटाक्ष किया और शर्ट पर लिपस्टिक के निशान के बारे में पूछा। कीकू ने सवाल किया कि ‘कौन है ये, पूरा इंडिया जानना चाहता है’। 

Image: BCCI
Advertisement
5/5

ऋषभ पंत भी चहल को लेकर बोले- 'अब फ्री हैं ना'। इतने में चहल बोल पड़ते हैं- ‘पूरा इंडिया जान चुका है। चार महीने पहले’। अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने महवश संग अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 July 2025 at 17:11 IST