अपडेटेड 1 July 2025 at 20:09 IST
एजबेस्टन में 97 रन बनाते ही रिकॉर्ड बुक को हिला देंगे यशस्वी जायसवाल, टूटेगा गावस्कर-द्रविड़-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड!
Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल इतिहास रच सकते हैं। अगर वो 97 रन बना लेते हैं तो एक साथ सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई से एजबेस्टन के बर्मिंघम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच होगा। हेडिंग्ले में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस मैच में भी गरजा तो रिकॉर्ड्स की बारिश हो जाएगी।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। अगर वो दूसरे मैच में भी सेंचुरी जड़ने में कामयाब रहे तो इतिहास रच देंगे।
Advertisement
अगर यशस्वी जायसवाल बर्मिंघम टेस्ट में 97 रन बना लेते हैं वो राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। द्रविड़-सहवाग के नाम भारत के लिए सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है।
राहुल द्रविड़ ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, सहवाग ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में ये कारनामा किया था। दोनों ने 2000 टेस्ट रन के लिए 40 पारियां ली थी।
Advertisement
यशस्वी जायसवाल के पास द्रविड़ और सहवाग से आगे निकलने का सुनहरा मौका है। उन्होंने अभी तक 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं। 97 रन बनाते ही वो दोनों को पीछे छोड़ देंगे।
इसके अलावा यशस्वी जायवसाल के पास पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी पछाड़ने का मौका होगा जिनके नाम सबसे कम टेस्ट में भारत के लिए 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
Advertisement
सुनील गावस्कर ने 23वें टेस्ट में 2000 रनों का आंकड़ा क्रॉस किया था। जबकि, यशस्वी जायसवाल अभी तक सिर्फ 20 टेस्ट खेले हैं और 1903 रन बना चुके हैं।
Image: AP PhotoPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 20:09 IST