अपडेटेड 2 July 2025 at 10:30 IST

दुनिया के 7 सबसे अमीर क्रिकेटर्स, तीसरे पर कोहली; एक नाम ऐसा जिनका 3 साल पहले हो गया निधन

World's 7 Richest Cricketers List: आज हम नजर डालेंगे क्रिकेट जगत के 7 सबसे अमीर खिलाड़ियों पर। इस लिस्ट में भारत के तीन स्टार क्रिकेटरों का नाम शामिल है।

Follow :  
×

Share


1/8

आज हम नजर डालेंगे क्रिकेट जगत के 7 सबसे अमीर खिलाड़ियों पर। खुशी की बात ये है कि इस लिस्ट में टॉप-3 पर भारत का दबदबा है। वहीं एक नाम ऐसा भी है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

Image: AP
2/8

1. सचिन तेंदुलकर (भारत)

पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 170 मिलियन डॉलर यानी 1455 करोड़ रुपये है। 

Image: X
Advertisement
3/8

2. एमएस धोनी (भारत)

दूसरे नंबर पर हैं भारत के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी। माही की कुल संपत्ति लगभग 125 मिलियन डॉलर यानी 1070 करोड़ रुपये है। 

Image: X
4/8

3. विराट कोहली (भारत)

तीसरे नंबर पर हैं मॉडर्न मास्टर विराट कोहली। स्टार बल्लेबाज की कुल संपत्ति 92 मिलियन डॉलर यानी 787 करोड़ रुपये है। क्रिकेट के साथ-साथ कोहली विज्ञापन से भी करोड़ों रुपये कमाते हैं। 

Image: ANI
Advertisement
5/8

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

इस सूची में चौथे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की कुल संपत्ति 70 मिलियन डॉलर यानी 599 करोड़ रुपये है। 

Image: BCCI/IPL
6/8

5. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान की कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर यानी 513 करोड़ रुपये है। 

Image: BCCI
Advertisement
7/8

6. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)

इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम शेन वॉर्न का है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर का निधन 2022 में हो गया लेकिन उनकी कुल संपत्ति अभी भी 50 मिलियन डॉलर है।

Image: ANI
8/8

7. जैक कैलिस

सातवें नंबर पर हैं जैक कैलिस। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर की कुल संपत्ति 48 मिलियन डॉलर है। 

Image: AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 2 July 2025 at 10:30 IST