अपडेटेड 14 July 2025 at 08:29 IST

RCB चैंपियन बनी तो मिले थे 20 करोड़, Wimbledon 2025 विनर जैनिक सिनर की इनामी राशि जान चकरा जाएगा माथा

Wimbledon 2025 Prize Money: जैनिक सिनर ने अल्कराज को हराकर इतिहास रच दिया। वो विंबलडन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने।

Follow :  
×

Share


1/6

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2025 के फाइनल में कार्लोस अल्कराज को हराकर साबित कर दिया कि क्यों वो इस समय दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी हैं। 
 

Image: AP
2/6

रविवार, 13 जुलाई को खेले गए फाइनल में सिनर ने अल्कराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर पहली पर विंबलडन खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद उनपर पैसों की बरसात हुई। 
 

Image: X/@Wimbledon
Advertisement
3/6

जैनिक सिनर ने अल्कराज को हराकर इतिहास रच दिया। वो विंबलडन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। सिनर को चैंपियन बनने के बाद £3,000,000 यानी 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनामी राशि मिली। 
 

Image: AP
4/6

ये रकम आईपीएल 2025 के चैंपियन से 14 करोड़ ज्यादा है। इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनने के बाद 20 करोड़ रुपये मिले थे। विंबलडन 2025 के फाइनल में सिनर से हारने वाले अल्कराज भी मालामाल हुए।
 

Image: AP
Advertisement
5/6

विंबलडन 2025 के रनरअप कार्लोस अल्कराज को £1,520,000 यानी भारतीय रुपये में लगभग 17 करोड़ इनामी राशि मिली है। सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले जोकोविच और टेलर फ्रिट्ज को 9-9 करोड़ मिले।
 

Image: AP
6/6

महिला वर्ग के फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को हराकर चैंपियन बनीं इगा स्वियाटेक को चैंपियन बनने के बाद 34 करोड़ की इनामी राशि मिली थी। 
 

Image: AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 08:29 IST