अपडेटेड 25 July 2025 at 17:41 IST
अब फिर लड़की से लड़का बनेंगी संजय बांगर की बेटी अनाया? 'दर्द' झेलने के बाद बोल दी दिल की बात
Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया बांगर की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। उन्होंने इस दौरान कई सर्जरी भी करवाई है। अब ऐसी अफवाह उड़ रही है कि अनाया दोबारा लड़का बनने वाली हैं। इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक फिर फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कर लड़का से लड़की बनने का बड़ा कदम उठाया था।
लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। हालांकि, उनके क्रिकेट खेलने का सपना अभी भी अधूरा है क्योंकि ICC के नियमों के अनुसार ट्रांसजेंडर को क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है।
Advertisement
लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी निजी जिंदगी से संबंधित जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रेस्ट ओग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव सर्जरी करवाई थी।
Image: Instagramसोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ रही है कि अनाया बांगर अब दोबारा लड़की से लड़का बनने वाली हैं। संजय बांगर की बेटी ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है।
Advertisement
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ लाइव सेशन बातचीत में एक यूजर ने अनाया से पूछा कि क्या आप दोबारा लड़का बनना पसंद करेंगी तो संजय बांगर की बेटी ने कहा- नहीं... कभी नहीं।
अनाया बांगर ने हाल ही में वीडियो शेयर कर बताया कि जल्द उनकी डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके सफर के बारे में दिखाया गया है। सर्जरी के दौरान अनाया को काफी दर्द का सामना करना पड़ा था।
Image: instagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 25 July 2025 at 17:41 IST