कौन हैं सना मीर? 'आजाद कश्मीर' पर शर्मनाक बयान देकर फंसी पूर्व पाक क्रिकेटर, ICC देगी सजा?

Who Is Sana Mir: पाकिस्तान की पूर्व महिला क्रिकेटर सना मीर ने 'आजाद कश्मीर' का जिक्र किया, जिसपर बवाल मचा है। फैंस ICC से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो आईसीसी सना मीर को बड़ी सजा दे सकता है।

Follow :  
×

Share


1/6

महिला वर्ल्ड कप 2025 में गुरुवार को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। कोलंबो में खेले गए मुकाबले के दौरान पाक की पूर्व कप्तान सना मीर ने एक विवादित कमेंट किया। 
 

Image: Instagram/AP
2/6

कमेंट्री के दौरान सना मीर ने 'आजाद कश्मीर' का जिक्र किया, जिसपर बवाल मचा है। फैंस ICC से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो आईसीसी सना मीर को बड़ी सजा दे सकता है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

सना मीर ने कमेंट्री के दौरान कहा- पाकिस्तान ने क्वालीफायर जीते हैं, लेकिन इनमें से कई खिलाड़ी नए हैं। नतालिया, जो कश्मीर, 'आजाद कश्मीर' से आती हैं, लाहौर में काफी क्रिकेट खेलती हैं।
 

Image: Instagram
4/6

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर 120 ODI और 106 T20I खेले हैं। वनडे में उन्होंने 1630 रन और 151 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 802 रन और 89 विकेट झटके हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

'आजाद कश्मीर' वाले कमेंट पर सना मीर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शर्मनाक कमेंट पर माफी नहीं मांगी और सवाल उठाने वालों को ही ज्ञान देने लगीं। 
 

Image: Instagram
6/6

सना मीर ने लिखा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। यह दुखद है।''
 

Image: Instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 3 October 2025 at 08:34 IST