अपडेटेड 18 September 2025 at 18:32 IST

कौन हैं सचिन यादव? नीरज चोपड़ा से भी दूर भाला फेंक मचाई सनसनी, देखते रहे अरशद नदीम और कांपा पाकिस्तान!

Who is Sachin Yadav: सचिन यादव ने फाइनल में 86.27 मीटर थ्रो कर सनसनी मचा दी। ये उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा। दूसरी तरफ स्टार भारतीय जैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया।

Follow :  
×

Share


1/7

टोक्यो में हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में करोड़ों भारतीय फैंस की नजर नीरज चोपड़ा पर थी, लेकिन असली महफिल सचिन यादव ने लूट ली। 
 

Image: Screengrab/JioHotstar
2/7

सचिन यादव ने फाइनल में 86.27 मीटर थ्रो कर सनसनी मचा दी। ये उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा। दूसरी तरफ स्टार भारतीय जैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया। 
 

Image: AFI
Advertisement
3/7

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया और 8वें स्थान पर रहे। वहीं, सचिन यादव मेडल जीतने से एक कदम दूर रह गए। 
 

Image: sachin yadav
4/7

उत्तर प्रदेश के बागपत के पास खेकड़ा गांव के रहने वाले सचिन यादव ने अपने करियर का बेस्ट थ्रो फेंककर बता दिया कि जैवलिन में भारत का एक और स्टार  का जन्म हो चुका है।

Image: sachin yadav
Advertisement
5/7

जो भारतीय फैंस नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन से उदास हुए, वो सचिन यादव के शानदार थ्रो से खुश हुए। वहीं, सचिन के थ्रो से पाकिस्तान की धड़कन भी तेज हो गई। अरशद नदीम 10वें स्थान पर रहे।
 

Image: sachin yadav
6/7

खुशी की बात ये है कि उम्मीद थी कि नीरज चोपड़ा पाकिस्तान के अरशद नदीम को टक्कर देंगे, लेकिन सचिन ने पाक खिलाड़ी को मात दी। सचिन यादव ने हर राउंड में अरशद नदीम से अच्छा प्रदर्शन किया।

Image: sachin yadav
Advertisement
7/7

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा से भी दूर भाला फेंककर करोड़ों भारतीयों का दिल जीता, वहीं उनके थ्रो को देखकर निश्चित तौर पर पाकिस्तानी फैंस कांप गए होंगे।

Image: sachin yadav

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 18 September 2025 at 18:32 IST