अपडेटेड 26 December 2025 at 20:14 IST

मिरांडा हाउस और अमेरिका में पढ़ाई, टेनिस में आजमाया हाथ... कौन हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी Himani Mor? रिसेप्शन के बाद खूब बटरो रहीं सुर्खियां

Neeraj Chopra Wife Himani Mor: भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने काफी सिंपल तरीके से गुपचुप शादी रचा ली है। नीरज ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी दी है। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस के बीच उनकी वाइफ को जानने के बारे में काफी एक्साइटेड हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं नीरज की दुल्हन हिमानी कौन हैं और क्या करती हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा वह अपने परिवार के साथ लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत की है। दोनों काफी सिंपल से नजर आ रहे हैं।

Image: instagram
2/8

रिपोर्ट के अनुसार नीरज चोपड़ा की पत्नी का पूरा नाम हिमानी मोर है। वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं और फिलहाल अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

Image: instagram
Advertisement
3/8

शादी के बाद यह जोड़ा हनीमून के लिए भी रवाना हो चुका है। शादी भारत में ही हुई है, लोकेशन को परिवार ने निजी रखा है।

Image: instagram
4/8

हिमानी मोर न्यू हैम्पशायर स्थित फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मेजर कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह इसी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभा चुकी हैं।

Image: Instagram
Advertisement
5/8

वह दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पोलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। वह एक टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं और भारत का प्रतिनिधित्व वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस गेम्स में कर चुकी हैं।

Image: instagram
6/8

2017 में उन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में भारत की तरफ से हिस्सा लिया था। शुरुआती पढ़ाई सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल से की है। साउथईस्टर्न लुइजियाना यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।
 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

नीरज चोपड़ा देश के सबसे सफल एथलीट्स में गिने जाते हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 

Image: instagram
8/8

2023 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। नीरज चोपड़ा को शानदार योगदान के लिए पद्मश्री, विशिष्ट सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल जैसे सम्मान मिल चुके हैं। 

Image: instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 20:14 IST