अपडेटेड 2 June 2025 at 14:14 IST
भारत के दामाद हैं ग्लेन मैक्सवेल, कौन हैं उनकी पत्नी विनी रमन? देखें दोनों की 5 खूबसूरत तस्वीरें
Glenn Maxwell Wife: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक ODI से संन्यास लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। 36 साल के मैक्सवेल भारत के दामाद हैं। उनकी पत्नी विनी रमन का जन्म 3 मार्च, 1993 को मेलबर्न में हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक ODI से संन्यास लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। आईपीएल 2025 में मैक्सवेल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते बाहर हो गए।
ग्लेन मैक्सवेल की गिनती उन विदेशी चुनिंदा खिलाड़ियों में होती है जिन्हें भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद पसंद करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का भारत से स्पेशल कनेक्शन भी है।
Advertisement
ग्लेन मैक्सवेल की शादी भारतीय मूल की लड़की विनी रमन से हुई है। दोनों ने फरवरी 2020 में सगाई की और 2022 में ईसाई और तमिल ब्राह्मण रीति रिवाज से शादी हुई थी।
36 वर्षीय मैक्सवेल भारत के दामाद हैं। उनकी पत्नी विनी रमन का जन्म 3 मार्च, 1993 को मेलबर्न में हुआ था। उनके माता-पिता वेंकेट रमन और विजयलक्ष्मी का नाता चेन्नई से है।
Advertisement
11 सितंबर 2023 को ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन एक बेटे के माता-पिता बन गए, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल है। विनी रमन भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई फार्मासिस्ट हैं।
ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 149 मैच खेले और 33.81 की औसत से 3990 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी से भी प्रभावित करते हुए 77 विकेट हासिल किए हैं।
Image: Associated PressPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 2 June 2025 at 14:14 IST