अपडेटेड 10 August 2025 at 22:17 IST

कौन हैं लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर की मां? पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर से स्पेशल कनेक्शन

Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। आइए जानते हैं अनाया के परिवार में कौन-कौन है।

Follow :  
×

Share


1/6

लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। रक्षा बंधन पर उन्होंने दिल छूने वाला पोस्ट किया। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पहली बार उन्होंने बहन बन भाई को राखी बांधी। 
 

Image: Instagram
2/6

अनाया बांगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं। संजय ने साल 2001 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वर्तमान में वो आईपीएल 2025 में कमेंट्री कर रहे हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

संजय बांगर की बेटी ने पिछले साल हार्मोनल ट्रांसफॉर्मैशन करा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को दांव पर लगाकर ये कठिन फैसला लिया। 
 

Image: Instagram
4/6

संजय बांगर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने 21 साल की उम्र में रेलवे के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। संजय बांगर का विवाह कश्मीरा बांगर से हुआ और उनके दो बच्चे हैं। 
 

Image: bcci
Advertisement
5/6

संजय बांगर के बेटे का नाम अथर्व है और बेटी जो पहले लड़का थीं उनका नाम अनाया है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ग्राफिक डिजाइनर हैं।
 

Image: instagram
6/6

संजय बांगर टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कोहली पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर से गुरुमंत्र लेते दिखे थे। 

Image: IPL/BCCI

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 August 2025 at 22:17 IST