अपडेटेड 1 February 2025 at 23:18 IST

U19 Women T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

अंडर19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेला जाना है। भारत के पास क्रिकेट का एक और विश्व खिताब जीतने का मौका है।

Follow :  
×

Share


1/6
भारत ने पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को ही हराया था। फैंस को उम्मीद है कि भारत लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतेगा। Image: X/ ICC
2/6
U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अभियान शानदार रहा। टीम ने टूर्नामेंट में सभी 6 मैच जीते। फाइनल मुकाबले में भी टीम की यही कोशिश होगी कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल कर खिताब अपने नाम करें। Image: X/ ICC
Advertisement
3/6
भारतीय ओपनर गोंगडी त्रिशा शानदार फॉर्म में हैं और 6 पारियों में 66.25 की औसत से 265 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। Image: X/ ICC
4/6
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका अंडर19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा। Image: X/ ICC
Advertisement
5/6
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका अंडर19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। Image: X/ ICC
6/6
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। Image: X/ ICC

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 1 February 2025 at 23:18 IST