अपडेटेड 18 May 2025 at 11:09 IST

'Virat Kohli को मिले भारत रत्न...' दिग्गज क्रिकेटर ने सरकार से लगाई गुहार, बताया किस बात का है मलाल

Virat Kohli Ko Mile Bharat Ratna: पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने विराट कोहली को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें एक रिटायरमेंट मैच जरूर खेलनी चाहिए, जहां उनका परिवार और बेटी आए।

Follow :  
×

Share


1/6

भारतीय टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि वो कम से कम 2-3 साल और खेल सकते थे। 
 

Image: ANI
2/6

पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने तो विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग कर दी है। स्टारस्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान रैना ने कहा कि कोहली भारत रत्न के हकदार हैं। 
 

Image: BCCI
Advertisement
3/6

सुरेश रैना ने कहा- मुझे लगता है कोहली को भारत रत्न देना चाहिए। उन्हें एक रिटायरमेंट मैच खेलना चाहिए था दिल्ली में। उनका परिवार आता, उनकी बेटी आती जो अब समझ चुकी है खेलों को।
 

Image: Jio cinema
4/6

CSK के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि देश के लिए इतना कुछ हासिल करने के बाद अगर किसी को फेयरवेल मैच नहीं मिलता है तो ये अफसोस की बात है। बीसीसीआई को कोहली से बात करनी चाहिए। 


 

Image: BCCI
Advertisement
5/6

इसी शो में पूर्व महान स्पिनर हरभजन सिंह ने भी विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि वो उनके रिटायरमेंट से काफी हैरान हुए। भज्जी ने कहा कि विराट के कारण टीम इंडिया की फिटनेस पूरी तरह से बदल गई।
 

Image: File Photo
6/6

हरभजन ने कहा- मैं उनके रिटायरमेंट से हैरान हुआ। कोहली अभी भी बहुत फिट हैं और वो 20 साल के युवा खिलाड़ी को हराने का दम रखते हैं। उन्हें टेस्ट से लगाव था तभी 100 से अधिक मैच खेल पाए।

 

Image: X

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 18 May 2025 at 11:09 IST