अपडेटेड 1 May 2025 at 16:55 IST

Anushka Sharma के जन्मदिन पर विराट कोहली ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, पति से उम्र में कितनी बड़ी हैं अनुष्का?

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर विराट कोहली ने खूबसूरत पोस्ट किया है

Follow :  
×

Share


1/5

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का पर प्यार लुटाया है। 
 

Image: instagram
2/5

अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की और लिखा, ''मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे जीवन साथी, मेरे सुरक्षित स्थान, मेरा सबकुछ...
 

Image: instagram
Advertisement
3/5

कोहली ने आगे लिखा- आप हम सभी के जीवन की मार्गदर्शक रोशनी हैं। हम हर दिन आपसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। 
 

Image: instagram
4/5

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर, 2017 में शादी की थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। अनुष्का ने 2021 में बेटी (वामिका) को जन्म दिया और फरवरी 2024 में बेटे का जन्म हुआ, जिनका नाम अकाय है।
 

Image: instagram
Advertisement
5/5

बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से उम्र में 6 महीने बड़ी हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था, जबकि विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर, 1988 को हुआ था।

Image: instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 May 2025 at 16:55 IST