अपडेटेड 5 November 2025 at 10:41 IST

Virat Kohli birthday : विराट कोहली के जन्मदिन पर उनके परिवार की 6 अनदेखी फोटोज, भावुक कर देगी 5वीं फोटो

Happy Birthday Virat Kohli : Virat Kohli के जन्मदिन पर हम लेकर आए हैं उनकी अनदेखी या कम देखी गई फोटोज। ये फोटोज सोशल मीडिया और पुरानी यादों से चुनी गई हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

क्रिकेट जगत के 'किंग' यानी विराट कोहली का आज 37वां जन्मदिन है। दिल्ली में जन्मे इस बल्लेबाज ने न सिर्फ मैदान पर रनों की बौछार की है, बल्कि अपनी फिटनेस और आक्रामकता से करोड़ों दिल जीत लिए हैं।

Image: AP
2/7

2008 में डेब्यू करने वाले विराट ने 123 टेस्ट, 302 वनडे, 125 T20 और 267 IPL मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। विराट के रिकॉर्ड्स उन्हें महान बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करते हैं।

Image: IPL
Advertisement
3/7

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे चमकते सितारों में से एक। एक साधारण परिवार में जन्मे इस 'चेज मास्टर' की मेहनत, आक्रामक शैली और कभी न झुकने वाली भावना ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। 

Image: ANI
4/7

विराट के पिता प्रेम कोहली एक क्रिमिनल वकील थे, जबकि मां सरोज कोहली गृहिणी। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून साफ झलकता था। 9 साल की उम्र में वे दिल्ली के वसंत विहार क्लब में ट्रेनिंग लेने लगे थे

Image: Instagram/virat.kohli
Advertisement
5/7
विराट कोहली के पिता का दिसंबर 2006 में स्ट्रोक के कारण निधन हो गया था। अपने पिता के निधन के समय, विराट कर्नाटक के खिलाफ दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे। Image: Instagram/virat.kohli
6/7
विराट कोहली सोशल मीडिया पर अपनी मां सरोज कोहली के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। वो अपनी मां का बहुत ख्याल रखते हैं। Image: Instagram/virat.kohli
Advertisement
7/7

विराट का वैवाहिक जीवन भी सुर्खियों में रहता है। 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी के बाद उन्होंने एक बेटी वामिका और बेटे अकाय को जन्म दिया। उनकी सादगी लाखों लोगों के दिल को छूती है।

Image: Instagram/virat.kohli

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 10:41 IST