VIDEO: लंदन शिफ्ट होने पर फिर ट्रोल हुए कोहली, बुलाया गया RCB का ‘ओवरसीज प्लेयर’, वायरल हुआ रिएक्शन

Virat Kohli: विराट कोहली इस समय IPL 2026 में बिजी हैं जहां वो हर बार की तरह RCB की तरफ से अपने बल्ले का जादू चला रहे हैं। इस बीच, टीम ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

Follow :  
×

Share


1/6

विराट कोहली को लेकर सालों से खबरें आ रही हैं कि वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों संग लंदन शिफ्ट हो चुके हैं। इसी बात को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता रहा है।

Image: @virat.kohli/instagram
2/6

RCB इनसाइडर शो में विराट कोहली से मशहूर कॉमेडियन दानिश सैत ने अपने किरदार 'मिस्टर नैग्स' के रूप में बात की जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Image: @virat.kohli/instagram
Advertisement
3/6

शो में होस्ट ने कहा कि कैसे लोग बोल रहे हैं कि RCB टीम में इस बार पांच ‘ओवरसीज प्लेयर’ खेल रहे हैं। ये सुनते ही कोहली पहले तो रुक गए, फिर हंसने लग जाते हैं।

Image: @royalchallengers.bengaluru/instagram
4/6

इसपर किंग कोहली कहते हैं- “मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हो। ओवरसीज प्लेयर से पूछो ना। क्या मैं ओवरसीज प्लेयर हूं”। 

Image: @royalchallengers.bengaluru/instagram
Advertisement
5/6

जब उनसे RCB की जीत को लेकर सवाल किया गया तो कोहली ने कहा कि जब आप सालों की मेहनत के बाद जीतते हो तो ये आपके साथ इंसाफ होता है और आप मोटिवेट होते हो। 

Image: @virat.kohli/instagram
6/6

तब होस्ट ने विराट कोहली से हाथ मिलाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- ‘आपने इंग्लैंड में बहुत सारी इंग्लिश सीख ली है’। ये सुनते ही क्रिकेटर जोर-जोर से हंसने लगे। यहां देखिए पूरा मजेदार वीडियो-

Image: @virat.kohli/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 12:28 IST