अपडेटेड 30 June 2025 at 17:17 IST
कितने साल का है विराट कोहली का भतीजा? वैभव सूर्यवंशी से छोटा या बड़ा, इस T20 लीग में मचाएगा धमाल!
Virat Kohli Nephew: विराट कोहली का भतीजा भी अब चाचा की तरह क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने निकल पड़ा है। DPL 2025 के ऑक्शन के लिए कोहली के भतीजे ने भी अपना नाम दाखिल किया है। विराट कोहली के भतीजे का नाम आर्यवीर है। वो उनके बड़े भाई विकास कोहली का बेटा है।
विराट कोहली के परिवार का एक और सदस्य क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने निकल पड़ा है। DPL 2025 के ऑक्शन के लिए कोहली के भतीजे ने भी अपना नाम दाखिल किया है।
विराट कोहली के भतीजे का नाम आर्यवीर है। वो उनके बड़े भाई विकास कोहली का बेटा है। दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में आर्यवीर क्रिकेट के मैदान पर धूम मचा सकते हैं।
Advertisement
दो महीने पहले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में धमाल मचाया था। उन्होंने 35 गेंदों पर शतक ठोककर सनसनी मचाई थी। वैभव फिलहाल इंग्लैंड में भी बल्ले से आग उगल रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी के बाद फैंस अब विराट कोहली के भतीजे को T20 लीग में खेलते देखने के लिए बेताब हैं। आर्यवीर कोहली की उम्र 15 साल है, यानी वो वैभव से एक साल बड़े हैं।
Advertisement
आर्यवीर कोहली भी अपने चाचा की राह पर हैं। वो भी राजकुमार शर्मा से कोचिंग ले रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली ने भी बचपन में इन्हीं से ट्रेनिंग ली थी और राजकुमार शर्मा को अपना गुरु मानते हैं।
DPL 2025 के लिए होने वाले ऑक्शन में विराट कोहली के भतीजे के अलावा वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटों पर भी नजरें होगी। पिता की तरह सहवाग के बेटे भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
Image: X/File PhotoPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 30 June 2025 at 17:17 IST