अपडेटेड 22 October 2025 at 09:01 IST

IND vs AUS: ये मौका हाथ से मत जाने देना कोहली... एडिलेड में होगा करिश्मा? जो 50 साल में कभी नहीं हुआ

India vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। 23 अक्टूबर को एडिलेड में होने वाले दूसरे मैच में कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है।

Follow :  
×

Share


1/7

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार, 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। विराट कोहली पर्थ में तो फेल हो गए, लेकिन एडिलेड में वो एक साथ कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। 
 

Image: Associated Press
2/7

एडिलेड के मैदान पर विराट कोहली बल्ले से आग उगलते हैं। इस ग्राउंड पर उनके आंकड़े धमाकेदार हैं। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी एडिलेड में ही ठोका था। 
 

Image: BCCI
Advertisement
3/7

विराट कोहली ने एडिलेड ओवल में अब तक 12 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने इस ग्राउंड पर 64 की शानदार औसत से खेलते हुए 975 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल है। 
 

Image: ICC
4/7

अगर 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में विराट कोहली सेंचुरी जड़ते हैं तो वो एक साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़ देंगे। कोहली एडिलेड में सबसे अधिक ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। 
 

Image: ICC
Advertisement
5/7

विराट कोहली ने एडिलेड में अब तक दो ODI शतक ठोका है। इस मैदान पर साल 1975 से वनडे खेले जा रहे हैं, लेकिन कोई भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी या विदेशी 3 वनडे शतक नहीं लगा सका है। 
 

Image: ANI
6/7

इसके अलावा विराट कोहली के पास एडिलेड में एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है। अगर वो 25 रन बना लेते हैं तो वो एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड पर 1000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। 
 

Image: AP
Advertisement
7/7

अगर विराट कोहली एडिलेड में शतक जड़ते हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया में किसी एक मैदान पर विदेशी खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले प्लेयर भी बन जाएंगे। 

Image: ANI

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 22 October 2025 at 09:01 IST