अपडेटेड 8 August 2025 at 16:07 IST
30 दिन में इतने बदल गए विराट कोहली... लंदन की तस्वीर ने बढ़ाई टेंशन, क्या ODI से भी लेंगे संन्यास?
Virat Kohli Greying Beard: विराट कोहली टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं। अब वो सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में खेलते दिखेंगे, लेकिन उनकी वायरल तस्वीर देखकर फैंस हैरान हैं और उन्हें लग रहा है कि कोहली जल्द ODI को भी अलविदा कह देंगे।
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। आमतौर पर फैंस कोहली की फिटनेस पर जान लुटाते हैं, लेकिन इस तस्वीर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।
विराट कोहली टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं। अब वो सिर्फ ODI में खेलते दिखेंगे, लेकिन उनकी वायरल तस्वीर देखकर फैंस हैरान हैं और उन्हें लग रहा है कि कोहली जल्द ODI को भी अलविदा कह देंगे।
Advertisement
इसके पीछे की बड़ी वजह है विराट कोहली का नया लुक। लंदन में एक फैन ने स्टार क्रिकेटर के साथ फोटो खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीर में देख सकते हैं कि विराट कोहली की दाढ़ी बिल्कुल सफेद दिख रही है। उनकी आंखें भी थकी हुई लग रही है। फैंस को ये तस्वीर इसलिए भी डरा रही है क्योंकि उन्होंने इससे पहले कोहली को ऐसे देखा नहीं था।
Advertisement
हाल ही में लंदन में जब युवराज सिंह के इवेंट में कोहली से उनके टेस्ट रिटायरमेंट के बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने अपनी दाढ़ी का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया था।
कोहली ने कहा था- मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी है। जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी रंगते हैं, तो आपको पता ही है कि यह आराम करने का समय है।
Advertisement
विराट कोहली को सफेद दाढ़ी में देख उनके चाहने वाले सदमें में हैं। कुछ फैंस ने लिखा कि किंग अब बूढ़े हो गए हैं और हो सकता है वो बहुत जल्द एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लें।
Image: APPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 August 2025 at 16:07 IST