अपडेटेड 7 March 2025 at 09:34 IST

Vinesh Phogat Pregnancy: शादी के 7 साल बाद घर में आई खुशखबरी, मां बनने वाली हैं विनेश, फैंस को ऐसे दी गुड न्यूज

Vinesh Phogat Pregnancy: ओलंपिक रेसलर से राजनेता बनीं विनेश फोगाट ने फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।

Follow :  
×

Share


1/5

पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। वो अपने पति सोमवीर राठी के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

Image: PTI
2/5

विनेश फोगाट और सोमवीर राठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक कपल फोटो शेयर की है जिसके साथ पैर और दिल वाली इमोजी भी लगाई गई है जो प्रेग्नेंसी की ओर इशारा करते हैं।

Image: X
Advertisement
3/5

इसके साथ विनेश ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा- ‘हमारी लव स्टोरी एक नए चैप्टर के साथ जारी है’। जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया, फैंस ने कमेंट सेक्शन के जरिए कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है।

Image: X
4/5

पेरिस ओलंपिक 2024 में दिल टूटने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। वहां उन्हें महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा मुकाबले से कुछ घंटे पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Image: AP
Advertisement
5/5

विनेश फिर राजनीति में शामिल हो गई, और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। उन्होंने 2018 में साथी पहलवान सोमवीर राठी से शादी रचाई थी। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 March 2025 at 09:34 IST