अपडेटेड 1 October 2025 at 10:24 IST
9 चौके, 8 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने कंगारुओं को फाड़ दिया, टेस्ट में T20 वाला अवतार, इतने गेंद पर शतक जड़ रचा इतिहास
Vaibhav Suryavanshi Hundred in Youth Test: ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने T20 के अंदाज में खेलते हुए कंगारू गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। बिहार के लाल ने 78 गेंदों पर शतक जड़ दिया।
महज 14 साल की उम्र में गेंदबाजों की आंखों में खौफ पैदा करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में शानदार शतक जड़कर सनसनी मचा दी।
ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने T20 के अंदाज में खेलते हुए कंगारू गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। बिहार के लाल ने 78 गेंदों पर शतक जड़ दिया।
Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में 86 गेंदों पर 113 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर भारत अंडर-19 टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 8 छक्के जड़े।
स्कूल जाने की उम्र में वैभव सूर्यवंशी वो काम कर रहे हैं, जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाते हैं। उन्होंने पहले आईपीएल 2025 में 35 गेंद पर सेंचुरी ठोक इतिहास रचा। वो IPL के सबसे युवा शतकवीर बने।
Advertisement
इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड की धरती पर धमाल मचाया। यूथ वनडे में शतक ठोका। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर भी अपनी काबिलियत का परिचय दिया और यूथ टेस्ट में शतक जड़ दिया।
वैभव सूर्यवंशी पिछले 6-7 महीने में जिस अंदाज और रफ्तार से खेल रहे हैं। उसको देखते हुए लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब वो टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे।
Image: BCCIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 October 2025 at 10:17 IST